लोकसभा चुनाव 2024 में महिला उम्मीदवारों की संख्या 10% से भी कम: रिपोर्ट
'एडीआर' की रिपोर्ट के मुताबिक, एडीआर द्वारा विश्लेषित लोकसभा चुनाव 2024 के 8,337 उम्मीदवारों में से केवल 797 महिलाएं हैं और यह आंकड़ा 10% से भी कम है। गौरतलब है कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला कानून बनने के बाद यह पहला चुनाव है। हालांकि, यह कानून अभी लागू नहीं हुआ है।