लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले राजस्थान में कई पदों पर की गई नियुक्तियां
लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले शनिवार को राजस्थान सरकार ने कई बड़े पदों पर नियुक्तियों का एलान किया। जारी आदेशानुसार, जसवंत विश्नोई को राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, प्रह्लाद टांक को श्रीयादे माटी कला बोर्ड, ओमप्रकाश भडाना को देवनारायण बोर्ड और राजेंद्र नायक को राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।