लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर वायरल हो रहे मेसेज को चुनाव आयोग ने बताया 'फर्ज़ी'
चुनाव आयोग (ईसीआई) ने लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मेसेज को फर्ज़ी बताया है। ईसीआई ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान नहीं किया गया है। ईसीआई के हवाले से वायरल हो रहे मेसेज में दावा किया गया था कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा।