लोकसभा चुनाव की मतगणना में प्रमुख नेताओं की क्या है स्थिति?

लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना के ताज़ा रुझानों में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रायबरेली व वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कन्नौज से सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। गांधीनगर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगे चल रहे हैं। वहीं, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं।

Load More