लोकसभा चुनाव के चलते गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में 48 घंटे तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें
लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में शराब की दुकानें बुधवार शाम 6 बजे से शुक्रवार शाम 6 बजे तक 48 घंटों के लिए बंद रहेंगी। गौतमबुद्ध नगर में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ज़िले के आबकारी अधिकारी सुबोध श्रीवास्तव ने कहा, ''आबकारी अधिकारी शराब की बिक्री पर लगातार नज़र रख रहे हैं।''