लोकसभा चुनाव के चलते स्थगित हुई 26 मई को होने वाली यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने लोकसभा चुनाव के चलते 26 मई को होने वाली सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया है। आयोग ने बताया है कि प्रीलिम्स परीक्षा अब 16 जून को आयोजित की जाएगी। गौरतलब है, देशभर में 19 अप्रैल से 1 जून के दौरान 7 चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।