लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक व जम्मू-कश्मीर में हुआ सबसे कम मतदान
निर्वाचन आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक (75.66%) मतदान हुआ। इसके बाद आंध्र प्रदेश (68.04%), मध्य प्रदेश (68.01%), झारखंड (63.14%), ओडिशा (62.96%), तेलंगाना (61.16%), उत्तर प्रदेश (56.35%), बिहार (54.14%) और महाराष्ट्र (52.49%) का स्थान रहा। जम्मू-कश्मीर में सबसे कम (35.75%) मतदान हुआ।