लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 180 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले: रिपोर्ट
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, देश में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 866 उम्मीदवारों में से 180 (21%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 141 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले, 12 ने दोषसिद्ध, 6 ने हत्या से संबंधित और 21 उम्मीदवारों ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले घोषित किए हैं।