लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और यूटी की 93 सीटों पर मतदान हुआ शुरू
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में 8.85 करोड़ पुरुष और 8.39 करोड़ महिला मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि तीसरे चरण में कुल 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है।