लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज किन राज्यों व यूटी में सर्वाधिक व कहां हुआ सबसे कम मतदान?
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में शाम 5 बजे तक असम में सर्वाधिक (74.86%) मतदान हुआ। इसके बाद पश्चिम बंगाल (73.93%), गोवा (72.52%), छत्तीसगढ़ (66.87%), कर्नाटक (66.05%), दादर-नगर हवेली और दमन व दीव (65.23%), एमपी (62.28%), बिहार (56.01%), गुजरात (55.22%) और यूपी (55.13%) का स्थान रहा। महाराष्ट्र में सबसे कम (53.40%) मतदान हुआ।