लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच सोशल मीडिया पर आरसीबी के ज़िक्र वाले हुए कई पोस्ट
लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों के बीच सोशल मीडिया पर आरसीबी के ज़िक्र वाले कई पोस्ट किए जा रहे हैं। शुरुआती रुझानों में 'INDIA' ब्लॉक के आगे होने लेकिन बाद में पिछड़ने पर कुछ X यूज़र्स ने इसे विपक्ष पर कटाक्ष बताया। इस बीच चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आरसीबी की जर्सी में एक उम्मीदवार की तस्वीर भी सामने आई है।