लोकसभा चुनाव के परिणाम के दिन अदाणी ग्रुप के पूंजीकरण में हुई सर्वाधिक एकदिनी गिरावट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों के दिन अदाणी ग्रुप की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट के बाद ग्रुप के पूंजीकरण में सर्वाधिक एकदिनी गिरावट हुई। गौरतलब है कि मंगलवार को अदाणी ग्रुप की कंपनियों का बाज़ार मूल्यांकन $45 बिलियन (₹3.7 लाख करोड़) और गौतम अदाणी की कुल संपत्ति $25 बिलियन घट गई।