लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को कितने राज्यों व यूटी की कितनी सीटों पर होगा मतदान?
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा राजस्थान की 12, यूपी की 8, एमपी की 6, उत्तराखंड की 5, असम की 5 और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर भी मतदान होगा।