लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में विलय कर सकती हैं कई क्षेत्रीय पार्टी: शरद पवार
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद कई क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस में विलय कर सकती हैं। पवार ने कहा, "अगले कुछ सालों में कई क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस के और करीब आएंगी और कई कांग्रेस में विलय करने पर विचार कर सकती हैं।" बकौल पवार, उनकी पार्टी कांग्रेस के करीब है।