लोकसभा चुनाव के बीच आईपीएल 2024 को विदेश नहीं ले जाया जाएगा: जय शाह

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि आईपीएल 2024 को विदेश नहीं ले जाया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनावों के कारण आईपीएल 2024 को यूएई शिफ्ट करने की कई रिपोर्ट्स सामने आने के बाद जय शाह ने यह बयान दिया है। गौरतलब है, लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे जबकि आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च को होगी।

Load More