लोकसभा चुनाव के बीच 'आप' के नेताओं ने शुरू किया 'वॉशिंग मशीन कैंपेन'
लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय ने मंगलवार को 'वॉशिंग मशीन कैंपेन' शुरू किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कैंपेन में एक नाटक का मंचन किया गया जिसमें कुछ नेताओं को 'वॉशिंग मशीन' में धुलकर बीजेपी में शामिल होते दिखाया गया।