लोकसभा चुनाव के बीच सपा के संस्थापक सदस्य रामहरि चौहान ने पार्टी से दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव-2024 के बीच सपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रामहरि ने कहा कि 'सपा की गलत नीतियों' व 'लगातार हो रहे गलत निर्णयों' से दुखी होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा, "राज्य में सपा द्वारा एक भी चौहान को (चुनाव में) टिकट न दिया जाना...कष्टदायक है।"