लोकसभा चुनाव के लिए अकाली दल ने उतारे 7 उम्मीदवार, अमृतसर से अनिल जोशी को दिया टिकट
शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को पंजाब की 7 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी ने अमृतसर से अनिल जोशी, गुरदासपुर से दलजीत सिंह चीमा, आनंदपुर साहिब से प्रेम सिंह चंदू माजरा, पटियाला से एनके शर्मा, फरीदकोट से राजविंदर सिंह और संगरूर से इकबाल सिंह झूंडा को उम्मीदवार बनाया है।