लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची हुई जारी, नकुलनाथ व गौरव गोगोई शामिल
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से नकुलनाथ और जोरहाट से गौरव गोगोई को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर से और बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां को चूरू से उम्मीदवार बनाया गया है।