लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी, 6 उम्मीदवार किए घोषित
कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने 6 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सूची में आंध्र प्रदेश की विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, इलुरु, नरसाराओपेट, नेल्लोर और तिरुपति लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी 12 उम्मीदवार घोषित किए हैं।