लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने यूपी में घोषित किए 12 और उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बसपा ने उत्तर प्रदेश में 12 और उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने मथुरा से कमल कान्त उपमन्यू को बदलकर सुरेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने लखनऊ से सरवर मलिक, गाज़ियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार, मैनपुरी से गुलशन देव शाक्य और कन्नौज से इमरान बिन जफर को टिकट दिया है।