लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में कितनी है विभिन्न श्रेणी के मतदाताओं की संख्या?
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया है कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए राज्यभर में कुल मतदाताओं की संख्या 15.34 करोड़ है जिनमें से 8.17 करोड़ पुरुष जबकि 7.17 करोड़ महिलाएं हैं। राज्य में थर्ड जेंडर के 6,638 मतदाता और 12.52 लाख विकलांग मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल पोलिंग स्टेशन्स की संख्या 92,587 है।