लोकसभा चुनाव के लिए वायनाड सीट से सीपीआई ने डी राजा की पत्नी ऐनी को बनाया उम्मीदवार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीपीआई ने वायनाड (केरल) सीट से पार्टी के महासचिव डी राजा की पत्नी ऐनी राजा को उम्मीदवार बनाया है। सीपीआई ने राज्य में कुल 4 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जिसमें तिरुवनंतपुरम सीट भी शामिल है जहां से पनियन रविंद्रन को टिकट मिला है। गौरतलब है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड के सांसद हैं।

Load More