लोकसभा चुनाव नतीजे: UP में बीजेपी के साथ ये क्या हुआ
आज लोकसभा चुनाव 2024 नतीजों का दिन है। भाजपा को कई राज्यों में बड़े झटके लगे हैं। सबसे बड़ा झटका तो उत्तर प्रदेश में लगा है जिसकी उम्मीद खुद विपक्ष को भी नहीं रही होगी। यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन भाजपा पर भारी दिख रहा है। इसने सबको हैरत में डाला है। रुझानों में सपा सबसे अधिक सीटें जीतती दिख रही है।