पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद व क्रिकेटर गौतम गंभीर अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। गंभीर ने लिखा है कि वह अब अपना फोकस क्रिकेट पर लगाना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने की अपील की है।