लोकसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट श्रीनगर के बजाय बारामुला से चुनाव लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट श्रीनगर के बजाय बारामुला-कुपवाड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे। नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बताया कि श्रीनगर लोकसभा सीट पर पार्टी ने शिया नेता और पूर्व मंत्री अगा रुहुला को अपना उम्मीदवार बनाया है।