लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके को अपना समर्थन देगी एआईएमआईएम: असदुद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि एआईएडीएमके ने बीजेपी के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है और भविष्य में भी उसके साथ गठबंधन न करने का आश्वासन दिया है। बकौल ओवैसी, एआईएडीएमके ने सीएए, एनपीआर और एनआरसी का विरोध करने का भी आश्वासन दिया है जिसके चलते एआईएमआईएम लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके को समर्थन देगी।