लोकसभा चुनाव में प्याज़ ने हमें रुला दिया: महाराष्ट्र के सीएम शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कृषि संकट के कारण महायुति गठबंधन को लोकसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा, "नासिक की तरफ प्याज़ ने हमें रुला दिया।" शिंदे ने कहा कि वह नए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे और प्याज़, सोयाबीन व कपास के लिए समर्थन मूल्य तय करने का मुद्दा उठाएंगे।