लोकसभा चुनाव में मीडियाकर्मी भी पोस्टल बैलेट के ज़रिए कर सकेंगे मतदान, जारी हुई नई अधिसूचना

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट से वोटिंग को लेकर नई अधिसूचना जारी की है जिसके तहत चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकृत मीडिया कर्मचारी भी अब पोस्टल बैलेट के ज़रिए मतदान कर सकेंगे। हालांकि, नई अधिसूचना के ​तहत वे ही मीडियाकर्मी पोस्टल बैलेट से वोट डाल सकेंगे जिनका मीडिया कवरेज पास चुनाव आयुक्त द्वारा जारी किया जाएगा।

Load More