लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी से देवेश ठाकुर होंगे जेडीयू के उम्मीदवार; नीतीश कुमार ने की घोषणा

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि सीतामढ़ी सीट से लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर पार्टी के उम्मीदवार होंगे। बैठक के बाद देवेश ने कहा कि बीजेपी से गठबंधन करने का फैसला मुख्यमंत्री नीतीश लेंगे।

Load More