लोकसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना में शामिल हुए अभिनेता गोविंदा

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अभिनेता गोविंदा गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है, गोविंदा ने इससे पहले 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था।

Load More