लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक से निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश बीजेपी में हुईं शामिल
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कर्नाटक के मांड्या से निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। बेंगलुरु में अंबरीश ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र व अन्य बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कर्नाटक में 28 सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है।