लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सपा में शामिल हुए आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव अकीलुर्रहमान
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव अकीलुर्रहमान खां ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राज्य की 2 विधानसभा सीटों से 4 बार विधायक रह चुके व बसपा नेता हाजी रिज़वान भी सपा में शामिल हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, अकीलुर्रहमान को सपा संभल से टिकट दे सकती है।