लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस से कई नेता बीजेपी में हुए शामिल
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजस्थान में कांग्रेस से कम-से-कम 15 नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इन नेताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। गौरतलब है कि राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा।