लोकसभा चुनाव से पहले सपा व आरएलडी के बीच हुआ गठबंधन
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा और आरएलडी के बीच गठबंधन हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी संग 'X' पर तस्वीर शेयर कर लिखा, "आरएलडी और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं...जुट जाएं!" जयंत ने कहा, "राष्ट्रीय व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर।"