लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 39 को मिला टिकट

कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 नाम शामिल हैं। राहुल गांधी एक बार फिर से वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं।

Load More