लोकसभा में मंत्री के सांसद को पास बुलाने पर स्पीकर ने कहा- मेरी अनुमति बिना नहीं कर सकते
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा सोमवार को टीएमसी के सांसद सौगत रॉय को अपने पास बुलाए जाने पर आपत्ति जताई। दरअसल, रॉय कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बोलने के दौरान सिंह के पास पहुंचे थे। स्पीकर बिड़ला ने उन्हें टोकते हुए कहा, "मेरी इजाज़त के बिना मंत्री जी नहीं बुला सकते।"