लोकसभा में विपक्ष के नेता बन सकते हैं राहुल गांधी: रिपोर्ट
एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बन सकते हैं। बकौल रिपोर्ट, जल्द ही कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में लोकसभा में कांग्रेस का नेता तय किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा है, "राहुल को लोकसभा में कांग्रेस का नेता होना चाहिए...देखते हैं कि कांग्रेस संसदीय दल क्या फैसला लेता है?"