लोकसभा या विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों से चुनाव लड़ सकता है एक उम्मीदवार?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 लोकसभा सीटों (वायनाड और रायबरेली) से चुनाव लड़ रहे हैं। 1996 से पहले एक उम्मीदवार कई सीटों पर चुनाव लड़ सकता था। संसद ने 1996 में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 में संशोधन कर उम्मीदवार के अधिकतम 2 सीटों से चुनाव लड़ने की सीमा तय कर दी। दोनों सीटों से जीतने पर एक सीट छोड़नी पड़ती है।