लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कोटा के मंदिर में लगाया झाड़ू-पोछा

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को कोटा (राजस्थान) के खड़े गणेश मंदिर में झाड़ू-पोछा लगाया। बिरला ने मंदिर में बने कुंड की साफ-सफाई की और परिसर में बिखरे हुए फूलों को इकट्ठा किया। उन्होंने कहा, "मंदिर से हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। मंदिर स्वच्छ होंगे तो समाज में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी।"

Load More