लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कोटा से लगातार तीसरी बार जीता चुनाव
राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से लोकसभा अध्यक्ष व बीजेपी उम्मीदवार ओम बिरला ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल को हराया जो लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। बिरला ने पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के राम नारायण मीणा को 2,79,677 मतों से हराकर जीता था।