लोकसभा स्पीकर ने सरकार के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव किया स्वीकार
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष की ओर से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई द्वारा बीजेपी नीत एनडीए सरकार के खिलाफ पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। बिरला ने सांसदों से कहा, "मैं सभी दलों के नेताओं से बातचीत कर नियमों के तहत चर्चा करने की तिथि से आप सभी को अवगत करा दूंगा।"