लोग कुछ भी लिखते हैं: 'बिग बॉस-16' का ऑफर मिलने की खबरों को खारिज कर गायिका फरमानी
'हर हर शंभू' भजन गा चुकीं यूट्यूबर गायिका फरमानी नाज़ ने 'हिन्दुस्तान लाइव' को दिए इंटरव्यू में 'बिग बॉस 16' का ऑफर मिलने की खबरों को खारिज किया है। फरमानी ने कहा, "मुझे अभी तक ऐसा कोई ऑफर नहीं मिला है। लोग कुछ भी लिख देते हैं।" फरमानी ने आगे कहा, "अगर कोई ऑफर आता है तो मैं ज़रूर जाऊंगी।"