लोग चाहते हैं मैं दोबारा 'भारत जोड़ो यात्रा' करूं: कांग्रेस नेता राहुल गांधी
पेरिस की एक यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, "लोग चाहते हैं कि मैं दोबारा 'भारत जोड़ो यात्रा' करूं और इस पर बातचीत की जा रही है।" उन्होंने कहा, "लोग हज़ारों किलोमीटर पैदल चलने को तवज्जोह नहीं देते हैं, इसे कम आंका जाता है...यह मेरे लिए एक अच्छा और सुखद अनुभव था।"