लोग ट्रोल करें तो यह मतलब नहीं कि उनकी हत्या करते फिरें: ऐक्टर दर्शन पर ऐक्ट्रेस दिव्या
अभिनेत्री-नेता दिव्या स्पंदना उर्फ रम्या ने हत्या के मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "ऐसा नहीं कर सकते कि लोगों...की हत्या करते फिरें। एक शिकायत...भी काफी होती।" उन्होंने लिखा कि वह भी ट्रोल हो चुकी हैं और कानून का पालन करने वाली नागरिक की तरह उन्होंने केस दर्ज कराए हैं।