लोग बात का बतंगड़ बनाते हैं: करण जौहर से हुई अनबन पर कार्तिक आर्यन
ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने करीब एक साल पहले करण जौहर से हुई अनबन पर कहा, "लोग बात का बतंगड़ बनाते हैं...किसी के पास इतना समय नहीं है।" उन्होंने कहा, "हर कोई सिर्फ काम करना चाहता है...अच्छा काम कीजिए...इसके अलावा बाकी चीज़ें अफवाहें हैं।" अप्रैल-2021 में कार्तिक के खराब बर्ताव का हवाला देकर उन्हें 'दोस्ताना 2' से हटाया गया था।