आरबीआई ने बताया है कि वह यूपीआई पर 'कन्वर्सेशनल पेमेंट्स' की सुविधा शुरू करेगा। बकौल आरबीआई, उसने यूपीआई पर 'कन्वर्सेशनल पेमेंट्स' को इनेबल करने का प्रस्ताव रखा है जिससे यूज़र्स एआई-पावर्ड सिस्टम्स के साथ बातचीत के ज़रिए भुगतान कर पाएंगे। शुरुआत में हिंदी और अंग्रेज़ी में लॉन्च होने के बाद यह सुविधा विभिन्न भारतीय भाषाओं में भी मिलेगी।