लोग मुझे घमंडी समझते थे: कई फिल्मों को मना करने को लेकर ऐक्ट्रेस रेणुका शहाणे
ऐक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने कहा है कि कई फिल्मों को मना करने के लिए उन्हें बदतमीज़ समझा जाता था। उन्होंने कहा, "कुछ लोग सोचते थे कि मैं घमंडी हूं इसलिए मना कर रही हूं। वे कहते थे, 'इतने बड़े निर्माता-निर्देशक को कैसे मना कर सकती हो'?" बकौल रेणुका, वह किरदार को रिजेक्ट करती थीं क्योंकि कुछ खास नहीं होता था।