लोग मुझे घमंडी समझते थे: बॉलीवुड की पार्टियों में शामिल न होने को लेकर सनी देओल
अभिनेता सनी देओल ने कहा है, "बॉलीवुड की पार्टियों में शामिल न होने पर लोग मुझे घमंडी समझते थे।" उन्होंने कहा, "सभी समझ गए हैं कि मैं शर्माता हूं और शराब नहीं पीता इसलिए पार्टियों में अब कोई नहीं बुलाता है।" बकौल सनी, आजकल फिल्म की रिलीज़ से पहले जिस तरीके से प्रमोशन किया जाता है वह पसंद नहीं है।