लोग मुझे शराबी समझते हैं, सोचते हैं कि हर टेक से पहले वोडका पीता हूं: ऐक्टर मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि लोग उन्हें शराबी समझते हैं। ऐक्टर ने कहा, "फिल्म 'जोरम' के सेट पर एक लड़की ने मुझसे कहा था, 'सर सबको पता है कि आप हर टेक से पहले वोडका शॉट लेते हैं'।" मनोज ने बताया कि लड़की ने ऐक्टर की दवाई की बोतल को शराब की बोतल समझ लिया था।